राज्य समाचार

कोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसान

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कोरबा जिले में हाथियों के एक बड़े झुंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन मंडल कटघोरा में 52 हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है।

इनमें से 44 हाथी खेतों में पहुंच गए। ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़े और आग जलाई। इसके बाद हाथियों का झुंड खेतों से निकलकर सड़क पार कर जंगल की ओर भाग गया। वर्तमान में 44 हाथी कोरबा के आसपास और 8 हाथी पसान रेंज में घूम रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हाथियों के साथ शावक भी

स्थानीय लोगों के अनुसार, झुंड में नन्हे शावक होने के कारण हाथी गांव के आसपास नहीं जा रहे हैं। हाथियों का झुंड दिन में साल्ही पहाड़ में रहता है और शाम होते ही भोजन की तलाश में खेतों में पहुंच जाता है। बांगो बांध का डुबान क्षेत्र नजदीक होने के कारण हाथी इस क्षेत्र में अधिक समय बिता रहे हैं।

50 किसानों की फसलों को नुकसान

चोटिया-चिरमिरी मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। हाथियों के सड़क पार करने के दौरान लोग वीडियो बनाने के लिए सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। पिछले दो दिनों में हाथियों ने लगभग 50 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

हाथियों से दूर रहने की दी सलाह

चिल्का वन विभाग सर्वे करा रहा है और किसानों को सहायता राशि देने की कार्रवाई कर रहा है। रेंजर अभिषेक दुबे के अनुसार, वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है और उन्हें गांव से दूर रखने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों को भी हाथियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button