राज्य समाचार

गृहमंत्री के जिले से बेलगाम हुआ अपराध मुख्यमंत्री के गृह ग्राम तक पहुंच गया : कांग्रेस

पीसीसी चीफ ने मुख्यमंत्री-गृहमंत्री से माँगा इस्तीफा

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गृहमंत्री के जिले से बेलगाम हुआ अपराध मुख्यमंत्री के गृह ग्राम तक पहुंच गया। राजधानी रायपुर में चला हत्याओं का गोलीबारी का खौफनाक मंजर पूरे प्रदेश में फैल चुका है। आम आदमी अपने आपको भयभीत महसूस कर रहा है। राजधानी रायपुर के बाद दूसरे ही दिन प्रदेश के सबसे शांत माने वाले जशपुर में कुनकुरी के कांसाबेल ब्लाक के बटाईकेला गांव में बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने वाले व्यक्ति पर 4 हथियारबंद लुटेरो ने हमला किया। उसके बचाव में जब उसकी दादी को लुटेरो ने उनको गोली मारकर हत्या कर की। यह मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है, उनका गृहग्राम बगिया भी इसी कांसाबेल ब्लाक में आता है।

दीपक बैज ने कहा कि सबसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले रायपुर के सेन्ट्रल जेल परिसर के सामने एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी, पिछले 4 दिनों में 9 लोगों की सरेआम हत्या हुयी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी अपराध का गढ़ बन गया है। सरकार की लापरवाही और पुलिस की नाकामी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांचवी घटना हुई है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। दीपावली के दौरान चार दिनों में राजधानी में 9 हत्या हुई, प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रोज ही हत्याएं हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीसीसी चीफ ने कहा कि यह सारी घटनाएं बताती है कि भाजपा के राज में अराजकता फैली हुई है। सरकार चलाने वाले कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे है। सरकार की विफलता की जवाबदेही मुख्यमंत्री की है। मुख्यमंत्री का नियंत्रण सरकार पर नहीं है। सरकार बेपटरी हो चुकी है। 4 एसपी और कलेक्टर दर्जनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटाने के बाद भी सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही तब मुख्यमंत्री गृहमंत्री को हटाने में क्यों हिचकिचा रहे है? मुख्यमंत्री को ऐसा लगता है कि उनके गृहमंत्री की गलती नहीं है तो सरकार की नाकामी की जिम्मेदारी खुद लेकर तत्काल इस्तीफा दें।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button