राज्य समाचार

मंत्री रामविचार नेताम ने पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण

छात्रों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, सभी मरम्मत कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें : कैबिनेट मंत्री

Spread the love

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पहुंचकर छात्रावास भवन, परिसर, छात्रों के कक्ष, वॉशरूम, छत आदि का अवलोकन किया। भवन की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधीक्षक से मरम्मत कार्य के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी ली। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा मरम्मत कार्य हेतु राशि स्वीकृत होने के पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी यहां शौचालय मरम्मत एवं पुट्टी का काम किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री नेताम ने गंभीरता के साथ मरम्मत कार्य पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, सभी कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने इसके साथ ही छात्रावास के दोनों ओर शौचालय निर्माण कराए जाने, कमरों एवं छत में टाइल्स लगवाने, भवन के सामने एंट्रेंस में पेवर ब्लॉक टाइल्स, खिड़कियों दरवाजे की मरम्मत के साथ नेट लगवाने, छत में शेड, प्लिंथ प्रोटेक्शन के बाद ड्रेनेज के लिए नाली हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में छात्रों के लिए बास्केटबॉल, बैडमिंटन खेल हेतु व्यवस्था किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष की अच्छी व्यवस्था हो। वहीं आवश्यकतानुसार शयन कक्ष में पंखे, लाइट, अलमीरा, टेबल, बेड आदि की व्यवस्था करें। इस दौरान श्री नेताम ने छात्रों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं इस छात्रावास में रहकर पढ़ाई की है। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान राजकुमार, अनिल जायसवाल, आकाश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सुनील बघेल उपस्थित थे।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button