राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

CM भूपेश बघेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से की मुलाकात

Spread the love

रायपुर. । दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि हमारी नेता, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी से आज मुलाकात हुई। देश, प्रदेश की राजनीति, आगे की रणनीति सहित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

ये केंद्र की राजनीतिक षड्यंत्र :

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएम बघेल ईडी की कार्रवाई पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह में जमकर जुबानी जंग चल रही है। एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा एप पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। ईडी को महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करना चाहिए, जो कि देश बाहर बैठा हुआ है।

इस पर सरकार ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है, लेकिन ईडी राजनीतिक साजिश के तहत छत्तीसगढ़ में काम कर रही है। केवल अधिकारियों को पॉलिटिकल एंगल से ही देखा। अधिकारी का चुनाव में कैसे उपयोग कर सके, केवल यही देखा गया। भाजपा मान चुकी है कि पाटन में विजय बघेल की दाल गलने वाली नहीं है , इसलिए ईडी को भेजा गया है। ये केंद्र की राजनीतिक षडयंत्र है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button