राज्य समाचार

डीआरजी जवानों से देर रात मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, चार हथियार बरामद

धुर नक्सल प्रभावित इलाके ताडोकी में मुरनार के जंगलों में हुई मुठभेड़ नक्सलियों की छिपे होने की सूचना पर डीआरजी टीम निकली थी सर्चिंग पर

Spread the love

कांकेर। भानुप्रतापपुर के ताडोकी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। दोनों नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। मौके से चार हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ जहां हुई वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। डीआरजी की टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की है। सर्चिंग के दौरान उन्हें जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। मुठभेड़ की एसपी कन्हैयालाल ध्रुव ने पुष्टि की है।
बरामद हथियारों में एसएलआर, थ्री नॉट थ्री शामिल
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्हें ताडोकी थाना क्षेत्र में मुरनार के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर जवान मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों के पास से जवानों ने दो एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री और एक 315 बोर बंदूक बरामद की है। फिलहाल जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
इससे पहले गढ़चिरौली हमले की मास्टर माइंड नर्मदा सहित उसके पति को पकड़ा गया। वहीं गरियाबंद में सर्चिंग पर निकली पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किया था। जिला पुलिस बल को एक गुफा नुमा जगह से भारी मात्रा में गोला बारूद, हथियार मिले हैं। इनमें देसी रॉकेट लॉन्चर, दो भरमार बंदूक, 1 एयर गन, एक देसी रिवॉल्वर, 5 जिलेटिन वायर, 12 बोर का बंदूक, 8 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के औजार सहित बारूद बनाने के सामान जब्त किया गया।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button