राजनीतीराज्य समाचार

देश जल्द ही नक्सलवाद से मुक्त होगा

Spread the love

रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि जल्द देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। केन्द्र में भाजपा की सरकार रहने पर इसका 3 से 5 वर्ष में पूरी तरह खात्मा हो जाएगा।
भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचे राजनाथ सिंह ने आज एकात्म परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में नक्सलवाद अंतिम दौर में है। देश के 90 जिलों से सिमटकर 10-11 जिलों में रह गया है। यहां कांग्रेस के ही एक मित्र ने नक्सलवादियों के पक्ष में एक स्टेटमेंट दिया था। बाद में उन्होंने सफाई दी कि ऐसा नहीं कहा था। कहीं ना कहीं उनके दिमाग में कुछ चल रहा होगा। तभी उन्होंने वैसा स्टेटमेंट दिया। नक्सलियों से अपील है बंदूक छोड़ें। सरेंडर करें। राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय तक काम करने वाला मुख्यमंत्री अविश्वास के संकट में घिर जाता है। छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं है। छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष गुजर जाने के बाद भी जनता का भाजपा व डॉ. रमन सिंह के प्रति भरोसा बरकरार है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां जरूर विश्वसनीयता के संकट से जूझ रही हैं। कांग्रेस अपनी राजनीतिक ताकत पूरी रह खो चुकी है। छत्तीसगढ़ में इस चुनाव में कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार तक तय नहीं कर सकी। कांग्रेस इस चुनाव में बिना दुल्हे की बारात की तरह आगे बढ़ गई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 1970 में कांग्रेस की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। गरीबी तो हटी नहीं गरीबों पर शामत जरूर आ गई। 1969 में श्रीमती इंदिरा गांधी ने यह कहते हुए बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था कि गरीबों का पैसा उन तक पहुंचेगा। ऐसा हुआ नहीं। पहली बार मोदी सरकार ने गरीबों तक पैसा पहुंचाने काम किया है। जन धन योजना इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में जो घोषणा पत्र लाया है वह किसी दिवालिया हो चुके बैंक के पोस्ट डेटेड चेक की तरह है, जिसकी कोई वैल्यू नहीं होती। ये छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी की बात कर रहे हैं। कर्नाटक में भी कुछ ऐसा वादा किए थे। आज कर्नाटक का क्या हाल है जाकर जरा देख लें। वहां किसानों के घर वारंट पहुंच रहा है। गिरफ्तारियां हो रही हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button