राज्य समाचार

छात्रावास अधीक्षक परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ लाना होगा अपना पहचान पत्र

बीजापुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा 15 सितम्बर 2024 रविवार को आयोजित छात्रावास अधीक्षक ‘द’ श्रेणी की भर्ती परीक्षा 2024 हेतु बीजापुर जिले में 13 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 3303 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा अपरान्ह 12 बजे से 2ः15 बजे तक एक पाली में आयोजित किया जाना है। परीक्षा दिवस में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र से संबंधित आवश्यक जानकारी लेने के लिए कार्यालय कलेक्टर जिला बीजापुर में कन्ट्रोल रुम बनाया गया है। जिसमें नारायण प्रसाद गवेल डिप्टी कलेक्टर मोबाईल नंबर 7746061391 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ए. बसमैया एपीसी मोबाईल नंबर 9131997751 को सहायक नोडल अधिकारी,   जे. नारायण प्राचार्य मोबाईल नंबर 7000397682 को कॉर्डिनेटर, गजेन्द्र यालम सहायक ग्रेड-03 मोबाईल नंबर 7987223089 एवं रवेन्द्र कुमार जव्वा सहायक ग्रेड-03 मोबाईल नंबर 9399915068 को नियुक्त किया गया है।

परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र/ड्राईविंग लाईसेंस/पेन कार्ड/ आधार कार्ड) जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही दिया जावेगा एवं परीक्षा में किसी भी प्रकार का मोबाईल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी या अन्य सामग्री लेकर जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। उक्त परीक्षा कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु सुरक्षा एवं अन्य सभी प्रकार की पर्याप्त व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा पूरी की जा चुकी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button