राज्य समाचार

प्रेम प्रसंग में मारपीट के बाद युवक लापता, बना रहस्य

बिलाईगढ़. प्रेम प्रसंग में मारपीट के बाद लापता युवक पुलिस के लिए रहस्य बन गया है. मारपीट से बचने एक छोटे से तालाब में कूदने वाला युवक रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है. तालाब में कूदा युवक 48 घंटों में नहीं मिला है. युवक को खोजने में वाटर कैमरा तक फेल हो गया. गोताखोर भी थक हार गए. मामले में पुलिस नए एंगल से जांच करने की तैयारी कर रही है. मारपीट से बचने बिलाईगढ़ के दशहरा मैदान के पीछे स्थित एक छोटे से तालाब में कूदने के बाद युवक लोमेश साहू रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. युवक को ढूंढने में पुलिस के साथ-साथ राज्य मोचन आपदा बल बलौदाबाजार की टीम एवं एसडीआरएफ की टीम के भी पसीने छूट गए. लेकिन युवक की 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पता नहीं चला. अब पुलिस दूसरे एंगल से जांच करने की बात कह रही है.

रविवार की रात बिलाईगढ़ निवासी रवि राकेश एवं हिमांशु राकेश के द्वारा प्रेम प्रसंग की बात को लेकर बिलाईगढ़ निवासी उमेश साहू को दशहरा मैदान के पीछे स्थित तालाब के पास लेकर गए और उनके साथ मारपीट किया गया. मारपीट से बचने युवक ने एक छोटे से तालाब में छलांग लगा दी. जिसके बाद युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस के द्वारा गोताखोरों की टीम को भी बुलाई गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. आज मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम भी वाटर कैमरा समेत अन्य औजारों के साथ युवक की तलाश की लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. पुलिस अब दूसरे एंगल से जांच करने की बात कर रही है. इधर युवक के लापता हो जाने के बाद परिजनों का हाल बेहाल हो गया है. लापता युवक के पिता शिव प्रसाद साहू लगातार तालाब के पास बैठकर युवक के मिलने का इंतजार कर रहा है. युवक के पिता ने बताया कि मैंने मेरे सभी रिश्तेदारों से भी पता कर लिया है लेकिन अभी तक मेरे बेटे का पता नहीं चल पाया. ऐसे में युवक को ढूंढना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button