राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कलेक्टर को गांव की दुर्दशा दिखानें कलर फोटो लेकर पहुंचे ग्रामीण, क्षेत्र में आज तक ना अफसर पहुंचे ना ही मूलभूत सुविधाएं

कोंडागांव कलेक्टर जनदर्शन में आज एक अजब नजारा देखने को मिला कोडगांव ब्लॉक के अंतिम अति संवेदनशील और अंतिम छोर में बसे रिंगा गोदी पंचायत के 150 से ज्यादा ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे. जहां उन्होंने अपने गांव की समस्याओं से अवगत कराया.

ग्रामीणों ने बताया कि कोंडागांव से 50 किलोमीटर दूर जंगलों में इनका गांव बसा है. जहां कभी कोई सरकारी अधिकारी नहीं पहुंचते. ग्रामीणों ने पहले मोबाइल से फोटो ली और फिर कोंडागांव आकर फोटो का कलर प्रिंट निकाला. जिससे कलेक्टर को अच्छे से दिखा सकें कि किस तरह 200 से ज्यादा घर वाले गांव में आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची. विधायक से गुहार लगा-लगाकर थक गए. लेकिन तब भी अधिकारी आते नहीं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों ने बताया कि वो अपने साथ गांव की फोटो खींचकर उसका प्रिंट निकाल कर कलेक्टर को दिखाएंगे. जिससे कि गांव की तस्वीर वह भी देख सकें. बता दें कि इस गांव में पेयजल की समस्या है. नतीजन यहां ग्रामीण झरिया का पानी पीने को मजबूर हैं. गांव में सड़कें नहीं है. सालों से अधूरे पड़े शौचालय आज तक पूरे नहीं हुए हैं. कई बस्तियों में आज भी बिजली नहीं पहुंच पाई है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button