17/04/2026

आचार संहिता उल्लंघन मामला: पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ SC पहुंची कांग्रेस

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने इस संबंध में न्यायालय में अर्जी दी है।
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि देव की याचिका पर कल मंगलवार को सुनवाई होगी। देव की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए. एम. सिंघवी ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और निर्वाचन आयोग उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
सिंघवी ने कहा कि देश में चार सप्ताह से आचार संहिता लागू है। प्रधानमंत्री और शाह कथित रूप से आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर पीठ ने कहा कि वह मामले पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News