राज्य समाचार

पांच विधायक बनाए गए माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कई विधायकों को माध्यमि शिक्षा मंडल का सदस्य बनाया है। जारी आदेश के तहत शैलेश पांडे, चंद्रदेव राय ,लक्ष्मी ध्रुव, शकुंतला साहू , विकास उपाध्याय को माशिमं का सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा नगर निगम के एमआईसी मेंबर एजाज ढेबर को भी माशिमं में सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और अन्य वर्ग के लोगों की भी सदस्य के रुप में नियुक्ति की गई है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के तहत राज्य शासन के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाानों के तीन प्राचार्यो को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें श्रीमती विनीता कुट्टी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मोंगरी विकासखंड़ गुण्डरदेही, श्रीमती इंदू अग्रवाल प्राचार्यशासकीय उच्चतर विद्यालय कोरबा, युनील कुमार यादव प्राचार्य शास. उमावि पाउपारा जिला दुर्ग, डॉ. योगेश शिवहरे प्राचार्य शस. शिक्षण महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर और मानयता प्राप्त संस्थाओं के प्राध्यापकों में से ओंकार सिंह शिक्षक शास उमावि परसागुड्ीख् रायपुर, राकेश शर्मा व्याख्याता शास. उमावि. बढ़ईपारा रामसागर पारा रायपुर, सुरेश प्रसाद गुप्ता व्याख्याता सालेम इंग्लिश स्कूल रायपुर, बिहारी लाल शर्मा व्याख्याता नगरमाता बिन्नी बाई सोनकर स्कूल रायपुर, सुश्री अर्चना खेस व्याख्याता शास. कन्या स्कूल कुआकोंडा़ दंतेवाड़ा, कमलेश्वर बघेल व्याख्याता तेतलकुटी मैनपुर को सदस्य बनाया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button