राज्य समाचार
कर्मचारियों का डीए बढ़ा, पुलिसकर्मियों को भी मिली ऐसी सौगात
रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार ने चुनावी मौसम में कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि अब प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को 9 फीसदी डीए दिया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक प्रदेश में कर्मचारियों को 5 फीसदी डीए दिया जाता था।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिसकर्मयों को भी सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने की घोषणा की है। पुलिसकर्मियों को अवकाश देने का मुद्दा इस बार विधानसभा चुनाव में एक प्रमुख मुद्दा था। मप्र में कांग्रेस सरकार पहले ही पुलिसकर्मियों को अवकाश देने की घोषणा कर चुकी है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now