राज्य समाचार

ग्रामीण का शव मिला, हाथी के हमले से मौत की संभावना

अंबिकापुर। मैनपाट के नर्मदापुर पटेलपारा निवासी नारद यादव (55) भैंस चराने शनिवार को निकला था।दांतीढाब के बांसहिया जंगल में भैंस चराने गया ग्रामीण शाम तक वापस नहीं लौटा। वन विभाग की टीम व स्वजन उसे खोज रहे थे। बांसहिया जंगल में उसका शव नजर आया। आसपास एक हाथी मंडरा रहा था। प्रतीक्षा के बाद भी जब हाथी उसी क्षेत्र में विचरण करता रहा तो शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। रविवार सुबह शव को जंगल से बाहर निकाला गया। शव की स्थिति देखकर हाथी के हमले से मौत की संभावना जताई जा रही है।

भैंस चराने गया था ग्रामीण हाथी ने ले ली जान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मैनपाट में एक हाथी लंबे समय से अकेले ही विचरण कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथी शनिवार को दांतीढाब से लगे जंगल में पहुंच गया था। इस बात की जानकारी गांव वालों को नहीं थी। यही कारण था कि मृतक नारद यादव भैंस लेकर चराने के लिए इस जंगल में चला गया था।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का अरोप

ग्रामीणों ने मैनपाट क्षेत्र में हाथियों की निगरानी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की ओर से हाथी के विचरण की सही जानकारी उन्हें नहीं मिल पाती है अकेले घूम रहे हाथी की सही तरीके से निगरानी भी नहीं हो पा रही है। इस कारण ऐसी घटना हो रही है। यदि हाथी की उपस्थिति की सही जानकारी मिले तो गांव वाले सतर्क रहेंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button