राज्य समाचार

रायपुर में अब आसमान से निगरानी, ड्रोन से बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर

रायपुर।   शहर में अपराधों पर लगाम कसने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए रायपुर पुलिस ने अब हाईटेक तरीका अपनाया है। नॉर्थ जोन क्षेत्र में पुलिस द्वारा ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू कर दी गई है, जिससे गुंडे-बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में “ऑपरेशन कालचक्र” के तहत यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों, असामाजिक तत्वों और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

 

इसी कड़ी में बुधवार को थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह क्षेत्र में पुलिस टीमों ने ड्रोन के माध्यम से निगरानी की। अड्डेबाजी वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित कर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है।

 

 

पुलिस टीमों द्वारा जमीन पर पैदल पेट्रोलिंग भी लगातार जारी है, वहीं आसमान से ड्रोन के जरिए गतिविधियों की निगरानी कर संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस नई तकनीक के उपयोग से पुलिस को अपराधियों की गतिविधियों पर तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिल रही है।

 

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की निगरानी से न केवल अपराधियों में भय का माहौल बनेगा, बल्कि आम नागरिकों को भी सुरक्षित वातावरण मिलेगा। आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने की योजना है, ताकि पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button