राज्य समाचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में सफलतापूर्वक हुआ सी सेक्शन ऑपरेशन, माता और बच्ची दोनों स्वस्थ

स्वस्थ ग्रामीण अंचलों में पहुंचने लगी है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

जशपुरनगर। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार दूरस्थ क्षेत्रों में होने से इसका लाभ यहां के लोगों को मिलने लगा है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक सी सेक्शन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद माता और उनकी बच्ची दोनों स्वस्थ है। जन्म के बाद बच्चे का वजन 2 किलो 500 ग्राम है। ऑपरेशन जिला से आए टीम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  कुनकुरी की टीम के द्वारा किया गया।

ऑपरेशन गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर कलावती, डॉक्टर ब्राडिना छाया नायक डीजीओ, डॉ संदीप भगत एनेस्थीसिया, डॉ कीर्ति कुजूर बीएमओ, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार सिंह व जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी के स्टाफ के संयुक्त प्रयास से किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में इस प्रकार से यह दूसरा सफल सी सेक्शन ऑपरेशन किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button