राज्य समाचार

पीएम मोदी ने की कोरिया की हीना से बात, मिलेट्स कैफे की सफलता पर जताई खुशी

Spread the love

कोरिया। कोरिया जिले में परम्परागत खाद्यान को लेकर समूह की दीदियां जिस तरह से मिलेट्स कैफे का संचालन कर रही हैं, यह हमारी बहनो की मेहनत और सफलता के लिए एक नई इबारत लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में कोरिया मिलेट्स कैफे की खुलकर तारीफ की। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया जिले में ग्राम पंचायत पटना के रोशनी स्व सहायता समूह की हीना बेगम से संवाद किया और उनके सामूहिक सफलता के लिए उपस्थित जनसमूह से तालियां बजवाईं।

कोरिया जिले में महिलाओं के स्व सहायता समूहों की सफलता की कड़ी में एक और उपलब्धि हासिल हुई है। लखपति दीदी के रूप में कोरिया मिलेट्स कैफे की सञ्चालक हीना बेगम को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर मिला और मोदी ने हीना से आत्मीय बातचीत की। सबसे पहले मोदी ने हीना से उनका परिचय प्राप्त किया। फिर उनके काम करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हीना बेगम ने उन्हें बताया कि हमारे रोशनी स्व सहायता समूह के द्वारा 4 अन्य समूहों के साथ मिलकर मिलेट्स कैफे का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीना से कैफे द्वारा अर्जित आय और मिलेट्स कि उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। हीना की सफलता से प्रसन्न होकर मोदी ने कोरिया मिलेट्स कैफे के सफल संचालन के लिए तालियां बजवाकर हीना को प्रोत्साहित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विदित हो कि पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनाते हुए कोरिया जिले में गत वर्ष 10 मई को कोरिया मिलेट्स कैफ़े का संचालन आरम्भ किया गया था। रोशनी स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा प्रारम्भ हुए इस कैफे में अब एकता स्व सहायता समूह, मां शारदा स्व सहायता समूह, राधा स्व सहायता समूह तथा साक्षर स्व सहायता समूह की कुल 38 महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है। इस कैफे के संचालन में अब तक 92 लाख रुपए का व्यवसाय किया जा चुका है और इसमें 23 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी प्राप्त हो चुकी है। वर्तमान में यह कैफे बेहद लोकप्रिय हो कर स्थानीय स्तर पर निरन्तर अच्छा व्यवसाय अर्जित कर रहा है। आज जलगांव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरिया मिलेट्स की सराहना करते हुए अन्य महिलाओं को भी इसी तरह सफल उद्यमी बनने का आवाहन किया है।

स्व सहायता समूहो में जुड़कर, कर्मठता से स्वरोजगार कर रही दीदियों की मेहनत अब रंग ला रही है। कोरिया मिलेट्स कैफे का सफल संचालन इनकी सफलता की कहानी खुद कह रहा है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा कोरिया की लखपति दीदी से संवाद और उत्साहवर्धन हमे और बेहतर करने के लिए ऊर्जा देगा। सीईओ जिला पंचायत और बिहान की पूरी टीम ने एक नया आयाम स्थापित किया है, सभी को बधाई और शुभकामनाएं।- चन्दन त्रिपाठी (कलेक्टर कोरिया)

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button