राज्य समाचार

लॉटरी के नाम पर लूट: 25 लाख के लालच में 9 लाख गंवा बैठी महिला, न्यूड वीडियो पति को भेजकर मांगे और पैसे

Spread the love

बिलासपुर में गृहणी से अजीब किस्म की साइबर ठगी का एक मामला पुलिस के पास आया है। ठगों ने गृहणी को पहले 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा दिया। फिर प्रोसेस फीस के नाम पर धीरे-धीरे कर 9 लाख रुपए अपने अकाउंट में जमा करा लिए। ईनामी राशि फिर भी नहीं मिलने पर महिला ने जब पैसे वापस मांगे तो रुपए वापस करने के बदले उसका न्यूड वीडियो मांगा गया। मजबूरी में महिला ने वीडियो भेज दिया तब ठगों ने वह वीडियो उसके पति के नंबर पर भेज दिया। सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक गृहणी के पास 23 अप्रैल को एक फोन आया, जिसमें उनके नाम 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने की जानकारी दी गई। महिला रुपए पाने के लालच में आ गई। इस दौरान उससे 25 लाख रुपए पाने के लिए प्रोसेस फीस, टैक्स सहित अलग-अलग बहाने से रुपए जमा कराए गए। महिला ने अपने व पति के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया। उसने करीब 9 लाख रुपए ठगों के अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी लॉटरी की रकम नहीं मिली। यह बात महिला ने अपने पति को नहीं बताई थी। पति से उसने कुछ पैसे झूठ बोलकर जमा करा लिए तो कुछ खुद ही उनके एकाउंट से जमा कराए। कई दिन बीतने के बाद भी जब लाटरी की रकम नहीं मिली तो महिला को संदेह हो गया कि वह ठग ली गई है। उसे तो 25 लाख मिले ही नहीं और ठग और रकम की मांग करने लगे। झांसा दिया गया कि उनकी पूरी जमा राशि उन्हें बाद में लौटा दी जाएगी। तब महिला ने बताया कि उनके अकाउंट में अब पैसे ही नहीं है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button