राज्य समाचार

राजधानी में गैंगवार: दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, 2 युवक गंभीर…

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर राजधानी में देर रात गैंगवार हुआ है। दो पक्षों के बीच हुई खूनी लड़ाई में जमकर चाकूबाजी भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के एक- एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला आज़ाद चौक थाना क्षेत्र का है। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा की बात चाकू छुरी तक आ पहुंची। इसी बीच दोनों पक्षों के युवक ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों साइड के एक- एक लड़के घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की जांच में जुटी पुलिस
एक घायल युवक का नाम बजरंग नगर निवासी वैष्णव मरकाम है। वहीं दूसरे युवक का नाम आलोक कामड़े बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button