राज्य समाचार

साल भर पहले पुलिस के अनुसार जिनका किया था कफन दफन वो अब जिंदा कैसे लौटे

अगर ये जिंदा हैं तो मरने वाली महिला और दो बच्चे कौन थे, रहस्य बरकरार

रायगढ़,,पिछले साल 14 अगस्त 2023 के दिन जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देहजरी गांव के एक पहाड़ी नाले में एक महिला सहित दो बच्चों की लाश मिली थी। खरसिया पुलिस की खोजबीन के दौरान पता चला कि महिला राबिया परवीन पति अबुल हसन (35) ग्राम बासेन, थाना पास्ता, जिला बलरामपुर की रहने वाली थी। उसके चार बच्चे थे। जिसमें गुलस्सा परवीन (3), सीजरा परवीन (6) के अलावा एक लड़का व लड़की शामिल हैं। 8 अगस्त 2023 की शाम राबिया अपने दो बेटियों गुलस्सा और सीजरा को लेकर बिना बताए घर से निकली थी। इसी बीच पति की एक बार राबिया से फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि वह अपने मायके गढ़वा झारखंड जा रही है। इसके बाद उसने फोन को बंद कर दिया। तब से उसका फोन बंद आ रहा था। इसी बीच उनके लाश की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो परिजनों को पता चला। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों का पीएम करा कर महिला के परिजन उन्हें अपने घर ले गए और उनका कफन दफन कर दिया।

लेकिन हाल में दो दिन दिनों तीनों मां-बेटियां जिंदा घर लौट आई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जीवित मां बेटियों और मृत महिला व बच्चियों की हुबहू तस्वीर सामने देख पुलिस भी दंग है। वहीं मरने वाली कौन हैं इसका रहस्य अब तक बरकरार है। इसके बाद मामले की सूचना खरसिया पुलिस को दी गई। खरसिया पुलिस भी बलरामपुर पहुंची तो उन्हें जिंदा देख चौक गई। पुलिस ने मृत महिला व दोनों बच्चियों की फोटो जिंदा महिला व उसकी बच्चियों से मिलाया तो सभी हुबहू दिखे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले में रायगढ़ a.d.s.एस पी आकाश मरकाम ने बताया कि साल भर पहले खरसिया थाना क्षेत्र में मिली तीनों लाश की पहचान खुद अबू हसन निवासी बलरामपुर जिले ने अपनी पत्नी और बच्चों के रूप में की थी। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव उन्हे सौंप दिया था। अब जब उसकी पत्नि और बच्चे लौट आएं है,और परिजनों का कहना है कि तब अबू हसन की मन: स्थिति सही नही थी,इस लिए पहचान में उससे गलती हो गई थी। अब पुलिस पुनः मृतकों के संबंध में इश्तेहार प्रकाशन कर उनके परिजनों की तलाश में लगेगी।

फिलहाल इस मामले ने रायगढ़ जिले से लेकर बलरामपुर जिले तक हलचल मचा दी है। वहीं बलरामपुर में अबू हसन का परिवार पत्नी और बच्चों के वापस आ जाने से काफी खुश नजर आ रहा है।।

विजुवल.. एसपी आफिस रायगढ़

बाइट.. 1 आकाश मरकाम ads एसपी रायगढ़

2 अबू हसन बासेन बलराम पुर

2 राबिया परवीन लापता महिला

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button