राज्य समाचार
राउरकेला- कोरापुट एक्सप्रेस ट्रेन को जगदलपुर तक बढ़ाया गया
रायपुर: राउरकेला- कोरापुट एक्सप्रेस ट्रेन को जगदलपुर तक बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को ये जानकारी रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने दी। सांसद रामविचार नेताम को लिखे पत्र में रेल मंत्री ने उनको ये सूचना दी। रेल मंत्री ने लिखा कि 18107/18108 राउरकेला- कोरापुट एक्सप्रेस को जगदलपुर तक बढ़ा दिया गया है। इसको जल्दी ही प्रभावशील कर दिया जाएगा। इससे उस क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास भी होगा।
बता दें कि सांसद रामविचार नेताम ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से ये मांग रखी थी कि राउरकेला- कोरापुट एक्सप्रेस के शुरू होने से आदिवासियों सहित तमाम क्षेत्रवासियों का जुड़ाव सीधे राउरकेला तक हो जाएगा। इससे उन लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
