राज्य समाचार

गंगाराम को मिली ट्रायसायकल की ताकत

जांजगीर-चांपा।   कलेक्टर आकाश छिकारा ने तेंदूभाठा से आए दिव्यांग  गंगाराम सूर्यवंशी के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिए। जनदर्शन के बाद कलेक्टर  छिकारा ने अपने हाथों से ट्रायसाइकल प्रदान की, जिसे पाकर गंगाराम की पैरों की ताकत और बढ़ गई और उनकी मुस्कान से उनका परिवार खिल उठा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्राम पंचायत तेंदूभाठा के रहने वाले दिव्यांग  गंगाराम पिता रामजी सूर्यवंशी ने हर सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन में लिखित आवेदन लेकर पहुंचे।

जैसे ही वह कलेक्टर के सामने उपस्थित हुए वैसे ही उन्होंने इस आवेदन की गंभीरता को देखते हुए उपसंचालक  टी पी भावे को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

दस्तावेजों के आधार पर गंगाराम की 80 फीसदी दिव्यांगता पाई गई और उन्हें जनदर्शन के बाद ट्रायसाइकल का सहारा कलेक्टर  आकाश छिकारा ने अपने हाथों से प्रदान किया। अब गंगराम को कहीं आने जाने के लिए दूसरों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि वह इस ट्रायसाइकल के सहारे अपने और अपने परिवार का सहारा बनेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button