राज्य समाचार

CG NEWS : राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ के लिए 2 बड़ी गारंटी की घोषणा

Spread the love

रायपुर – आमसभा में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के लिए 2 बड़ी गारंटी की घोषणा की हैं। जिसमें लघु वनोपजों की एमएसपी पर अतिरिक्त10 रुपए दिए जाएंगे। वही छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। वही तेंदूपत्ता पर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष मिलेगी।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। हम गरीब और भाजपा अडानी का मदद करती है। केंद्र सरकार हर चीज अडानी को दे रही है। पीएम मोदी जाति जनगणना से क्यों डरते है? यूपीए सरकार के आंकड़ों को मोदी जारी करें। वही आमसभा में सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान के विरोध में लगातार काम कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जब कांग्रेस ने कर्जमाफी की घोषणा की तो भाजपाइयों के पेट में दर्द हो रहा है। रमन सरकार ने चुनाव से पहले खूब राशन कार्ड बनाया पर चुनाव के बाद हजारों राशन कार्ड को निरस्त कर दिया। आदिवासियों के एक लाख एकड़ जमीन छीनने का काम रमन सरकार ने किया। 15 साल में रमन सरकार पेसा कानून तक नहीं बना पाया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी सरकार ने सबके खाते में 15-15 लाख देने का वादा किया था, रोजगार देने की बात कही थी, किसानों की आय दोगुनी करने वादा किया था पर एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई।

ऐसा कोई सगा नहीं है, जिसे रमन सिंह और दिल्ली वालों ने ठगा नहीं। हमने कांग्रेस सरकार बनते ही शपथ लेने के बाद दो घंटे में ही 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 1700 आदिवासी किसानों को जमीन का पट्‌टा दिया गया। 4000 प्रति मानक बोरा से तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा। सबसे ज्यादा गन्ना और मिलेट्स की कीमत छत्तीसगढ़ में है। चुनाव के बाद बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग यूनिट शुरू की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button