राज्य समाचार
हाज्यानी हमीदा बाई शेखा का 90 वर्ष की आयु में निधन, आज रात जनाजे की नमाज

कोरबा: सुविधा केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर के संचालक हाजी मक़सूद शेखा और हाजी इमरान शेखा की पूजनीय माताजी, मो. रफ़ी शेखानी (मोनू) और लालू की नानी हाज्यानी हमीदा बाई शेखा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
हमीदा बाई शेखा अपने जीवनकाल में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही थीं। वे अपने स्नेहिल स्वभाव और समाजसेवा के लिए सम्मानित थीं। उनके निधन से परिवार और समाज में गहरा शोक व्याप्त है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
जनाजे की नमाज आज रात 9:00 बजे कोरबा के पुरानी बस्ती स्थित कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। सभी शुभचिंतकों और परिचितों से जनाजे में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का निवेदन किया गया है।
Live Cricket Info

