राज्य समाचार

दलदल में फंसकर हाथी शावक की मौत, ट्रैकिंग टीम को मिला शव

Spread the love

धमतरी । धमतरी जिले के एक गांव में हाथी के शावक की जंगल के दलदल में फंसने से मौत हो गई है। जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र के ग्राम चंदनबाहरा जंगल के सांकरा वन परिक्षेत्र के जंगल में सिकासेर दल के हाथी के शावक की जंगल के दलदल में फंस जाने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सांकरा वन परिक्षेत्र के इलाके में 40 से 45 हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। मरने वाला नर शावक 4 से 6 महीने का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सिकासेर दल के 40 से 45 हाथियों के झुंड को वन विभाग द्वारा मॉर्निंग में ट्रैक करते वक्त जंगल से दुर्गन्ध आने लगी। वन विभाग की टीम ने आसपास तलाशी ली तो कुछ दूर ही नर शावक का शव मिला। वनमंडला अधिकारी ने 2 दिन पहले हाथी के बच्चों की मौत होने की बात कही. कृष्णा जाधव ने यह भी बताया कि वन विभाग को उस वक्त सूचना मिली। जिस वक्त जंगल में हाथियों का झुंड मौजूद था। वहां तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंच पाई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button