मनोरंजन

मुसीबत में फंसी सोनाक्षी सिन्हा, लगा 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

Spread the love

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा पर पैसे लेकर कार्यक्रम में नहीं पुहंचना महंगा पड़ सकता है। सोनाक्षी सिन्हा पर 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है और पुलिस ने इस मामले में सोनाक्षी सहित चार लोगों को नोटिस जारी किया है।
इस मामले में शिकायतकर्ता ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इसी के बाद से पुलिस ने जांच करना शुरु कर दिया। जांच अधिकारी सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी पक्ष को जल्द ही अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही नोटिस में लिखा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा खुद या अपने किसी प्रतिनिधि द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए आएं।
सीओ ने बताया कि नोटिस सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा सहित उन आरोपियों को भेजे गए हैं, जिनके खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने एसएसपी को बताया कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था।
इसके लिए फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बुलाए जाने के लिए बात तय हुई थी। जून में ही उन्होंने पैसे देकर बुकिंग भी कर ली थी। प्रमोद शर्मा के मुताबिक सोनाक्षी की कंपनी के मैनेजर अभिषेक सिन्हा, उनकी पत्नी स्वाति सिन्हा ने सोनाक्षी की मैनेजर मालादीका से ध्रुवमिला टक्कर और ऐल्डा के माध्यम से संपर्क हुआ था, जिसके बाद 24 लाख की रकम जीएसटी लगाकर किश्तों के माध्यम से स्वाति सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा के खाते डाली गई थी।
सभी कर्मचारियों को एयर टिकट नहीं होने पर मालादीका की ओर से मैसेज आया कि वो इस शो में शामिल नहीं हो सकते। सोनाक्षी सिन्हा के नहीं आने पर शो निरस्त करना पड़ा था।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button