राज्य समाचार
सौभाग्यवती माता का ससंघ डीडी नगर मंदिर में आगमन
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
रायपुर। जैन साध्वी सौभाग्यवती माता का 10 जुलाई को प्रातः 6 बजे ससंघ डीडी नगर मंदिर में आगमन हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश सिंघई ने बताया की वहा पहुंच कर माता जी के मुखारविंद से अभिषेक शांति धारा हुई। शांति धारा का सौभाग्य दीपक जैन दर्शन जैन परिवार एवं डॉ मंजुला जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
दीप प्रज्वलन मैनेजिंग इंडस्ट्री मालवीय रोड मंदिर नरेंद्र गुरु कृपा अध्यक्ष यशवंत जैन विमल गंगवाल सुनील जैन आनंद जैन द्वारा किया गया। शास्त्र भेंट आदिश्वर महिला मंडल के द्वारा किया गया
9 बजे माताजी का प्रवचन हुआ जिसका लाभ सभी मंदिरों के पदाधिकारियों, सदस्यों ने लिया।दोपहर 3 बजे माताजी का बिहार टाटीबंध रॉयल एनफील्ड शोरूम को हुआ। वहां से गुरुवार सुबह प्रातः 6 बजे विहार भिलाई वैशाली नगर को ओर होगा।
Live Cricket Info