राज्य समाचार

कलेक्टर से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भूमिक्षा एवं अनिशा ने की सौंजन्य भेंट

Spread the love

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल से आज कलेक्टर कक्ष में 4 नेशंस हॉकी ट्रर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भूमिक्षा साहू एवं अनिशा साहू ने सौजन्य भेंट की। कलेक्टर अग्रवाल ने भूमिक्षा और अनिशा को हॉकी स्टिक और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने भूमिक्षा एवं अनिशा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने कहा कि आगे भी इसी तरह उपलब्धियां हासिल करें और सफलता के नये आयाम स्थापित करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस उपलब्धि से आपने राजनांदगांव जिले के साथ देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही शासन-प्रशासन और हॉकी संघ का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने आने वाले अन्य हॉकी खिलाडिय़ों को भी प्रेरित और प्रोत्साहित करने कहा। गौरतलब है कि भूमिक्षा और अनिशा 4 नेशंस हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। 4 नेशंस हॉकी टूर्नामेंट जर्मनी और नीदरलैण्ड में आयोजित किया गया। भूमिक्षा ने जर्मनी और अनिशा ने नीदरलैण्ड में 4 नेशंस हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। भूमिक्षा और अनिशा बसंतपुर राजनांदगांव की निवासी है।

ये दोनों खिलाड़ी डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल मैदान में हॉकी खेलना शुरू किया था। इनके कोच अनुराज श्रीवास्तव थे। भूमिक्षा मध्यप्रदेश हॉकी अकाडमी ग्वालियर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। भूमिक्षा का नेशनल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकार्ड है, इसके लिए उन्हें जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला चुका है। अनिशा छत्तीसगढ़ हॉकी टीम से खेलते हुए इंडिया टीम में चयनित हुई थी। यह मिड फील्ड में खेलती हैं। अभी इंडिया कैम्प बेंगलुरू में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। दोनों खिलाडिय़ों का लक्ष्य ओलम्पिक – 2028 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का है। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ फिरोज अंसारी, रणवीजय सिंह, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button