राज्य समाचार

हनुमान जयंती पर वार्ड क्रमांक 23 आरएसएस नगर पहुंचे मंत्री लखन, भोग प्रसाद ग्रहण कर लोगों को किया अपने हाथों शर्बत का वितरण…

कोरबा। जन सेवा और धर्म कर्म के कार्यों में सदैव बढ़ चढ़ कर सहभागिता देने वाले मंत्री लखन लाल देवांगन हनुमान जयंती पर पंडित रविशंकर शुक्ल नगर पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और हनुमान मंदिर में भोग ग्रहण कर ऊर्जा नगरी और छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान द्वारा आम राहगीरों के लिए चलाई जा रही शर्बत वितरण की निशुल्क सेवा में भी श्री देवांगन ने सहभागिता प्रदान की। उन्होंने न केवल इस पहल की सराहना की, अपने हाथों से शर्बत भी वितरित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित बजरंग बली के मंदिर पहुंचे थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उन्होंने भोग प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने यहां के वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान द्वारा चलाए जा रहे शर्बत वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने भी स्वयं आम नागरिकों को अपने हाथों से शर्बत वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान के इस सेवाभावी पहल की प्रशंसा करते हुए लोगों को भी जनहित के इस तरह के कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अपने कार्य से बाहर निकले धूप से बेहाल राहगीरों को प्यास से राहत की ऐसी जुगत होती रहनी चाहिए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button