राज्य समाचार

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के विजय अभियान में एक ओर कैबिनेट मंत्री लखन तो दूसरी ओर उत्साह भर रही विकास महतो की युवा टीम

Spread the love

कोरबा। चुनावी रण में विजेताओं का साथ हो तो मैदान जीतने की राह अपने आप बनती चली जाती है। कोरबा लोकसभा की सीट में भी कुछ ऐसे ही धुरंधर राजनीतिज्ञ अपनी भूमिका सुनिश्चित कर रहे हैं, जिनमें एक ओर कोरबा क्षेत्र की कमान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो की विशाल टीम मैदान में डटी हुई है, तो दूसरी ओर मनेंद्रगढ़ क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ सघन चुनाव प्रचार में जुटकर सुश्री पांडेय के विजय रथ को लक्ष्य तक पहुंचाने गति प्रदान कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मतदान की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव मैदान में सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं की विशाल टीम के साथ सरगर्मी से जनसंपर्क कर अपनी बातें जनता तक पहुंचा रही हैं। उनकी अगुआई में भारतीय जनता पार्टी के इस विजय अभियान में कोरबा लोकसभा क्षेत्र में जीत के मार्ग प्रशस्त करने दिग्गजों का साथ मिल रहा है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में एक ओर पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का रैला चल रहा है, तो दूसरी ओर लाभार्थी योजना के प्रदेश सहसंयोजक व भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो की युवा टीम इस चुनावी माहौल में जुटे कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रही है। दल-बल के साथ सुश्री पांडेय के समर्थन में सघन प्रचार अभियान में जुटे युवा भाजपा नेता विकास महतो ने सोमवार को कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सुश्री पांडेय का स्वागत किया और दोनों के मध्य चुनावी रण में विजयश्री हासिल करने की रणनीतियों को लेकर गहन विचार-मंथन भी हुआ। इस तरह से श्री महतो और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एक साथ अपने रणनीतिक तजुर्बे के बूते सुश्री सरोज पांडेय व भाजपा के लिए कोरबा लोकसभा में एक अभेद किला खड़ा करने मजबूत नींव का निर्माण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button