राज्य समाचार

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अंतर विभागीय टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा अंतर विभागीय टेनिस प्रतियोगिता पुरुष-2024 का आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक टेनिस कॉम्पलेक्स, सिविक सेंटर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी नियमित कर्मचारी भाग ले सकते हैं।

विगत तीन वर्षों में सीनियर नेशनल टेनिस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले और राष्ट्रीय वरियता प्राप्त खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्ठि जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

अत: प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कर्मचारी अपनी प्रविष्ठि अपने विभाग प्रमुख के माध्यम से क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के कार्यालय, बोकारो हॉस्टल, सेक्टर-4 में कार्यालयीन समय के दौरान अंतिम तिथि से पूर्व भेजें। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी हेतु राजेश पाटिल मोबाइल नंबर: 940798-58673 और बी एल मौर्य से मोबाइल नंबर: 97707-17191 से संपर्क करें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button