राज्य समाचाररोचक तथ्य
IAS संबित मिश्रा के बाद अब IPS रॉबिंसन गुड़िया को भेजा गया पत्नी के पदस्थापना जिले में, जाने कहां प्रमोशन के साथ मिली रॉबिंसन को नई पदस्थापना
रायपुर, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सरकारी नौकरी में शामिल पति – पत्नी को एक ही जिले में पदस्थ करने कर अनुकरणीय कार्य कर रही है। पहले कोरबा में IAS संबित मिश्रा को जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थापना दी गई अब IPS रॉबिंसन गुड़िया को दर्री CSP से स्थानांतरित करते नारायणपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। रॉबिंसन 2020 बैच के IPS है। उनकी पत्नी IAS डॉ. आकांक्षा शिक्षा खलखो भी नारायणपुर में बतौर जिला पंचायत CEO पदस्थ है। मूलतः गुजरात कैडर की 2020 बैच की IAS डॉ आकांक्षा साल 2022 में DOPT के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ आई है। दोनो पति पत्नी झारखंड के रहने वाले है। उनके साथ 2019 बैच के 1 व 2020 बैच के 5 IPS अफसरों का तबादला किया गया है। पूरी लिस्ट नीचे देखिए…
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info