राज्य समाचार

रायपुर में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप

Spread the love

 

रायपुर –  राजधानी के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-13 स्थित एक मकान से संदिग्ध बैग बरामद हुआ, जिसमें बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर जैसे सामान मिले हैं। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह बैग विनय देवांगन नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो कथित रूप से एक कांग्रेस नेता का रिश्तेदार है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

मितानिन के घर रखा गया था बैग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रावाभाठा इलाके में रहने वाली मितानिन पुष्पा साहू के घर बुधवार शाम विनय देवांगन बैग लेकर पहुंचा था। उसने कुछ देर के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया। बैग को लेकर संदेह होने पर पुष्पा साहू ने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पार्षद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह बैग खोलकर जांच की गई, जिसमें संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने संदिग्ध सामान की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घर में मौजूद लोगों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button