राजनीतीराज्य समाचार

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली बढ़त पर बोले सीएम, -‘बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी…’

13.05.23| कर्नाटक चुनाव के रुझानों से कांग्रेस को मिली बढ़त से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खुशी का माहौल नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लड्डू बाँटकर खुशियां मनाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को, कर्नाटक की जनता को बधाई देते के साथ भार जताया. उन्होंने कहा कि बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक की हार को मोदी का हार करार दिया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हिमाचल जीते, और अब कर्नाटक जीते हैं. हिमालय से लेकर समुद्र तट तक कांग्रेस की जीत है. भाजपा की हार के बाद अब टीवी पर मोदी की जगह जेपी नड्डा की फोटो दिख रही है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया. जनता इस मुद्दे के साथ खड़ी हुई. 40 प्रतिशत कमीशन पर जनता ने करारा तमाचा मारा है. महंगाई के मुद्दे पर भी जनता का साथ मिला.

कर्नाटक चुनाव की जीत की खुशियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बांटने के बाद ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार’ करार देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है. 2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button