राज्य समाचार

BREAKING : 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, बच्ची से पिता के दोस्त ने किया रेप

दुर्ग-  तीन साल की बच्ची से उसके पिता के साथ कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने ही दुष्कर्म किया। वह बच्ची को सोमवार रात घुमाने के बहाने साथ लेकर गया था। काफी देर बाद बच्ची जब खून से लथपथ मिली तो वारदात का पता चला। इसके बाद परिजनों ने भिलाई थाने में मामला दर्ज कराया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला।

पिता ने पुलिस को बताया कि वो हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी में वह काम करता है। वहीं उसका साला और उसका दोस्त राजकुमार गोड़ भी काम करता है। साले के बुलाने पर वह राखी में पत्नी व बच्ची के साथ उसके घर गए थे। तब से वहीं रह रहे थे और वहीं से ड्यूटी भी साथ चले जाते थे। घरेलू संबंध होने से राजकुमार का भी उनके साले के घर आना-जाना था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिजनों ने बताया कि, सोमवार रात करीब 8 बजे राजकुमार उनके घर आया और बच्ची को घुमाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां बच्ची से गंदा काम किया। रात 10 बजे तक जब वह बच्ची को लेकर नहीं लौटा तो परिजन उन्हें तलाश करने निकले। इस बीच रात करीब 11-12 बजे राजकुमार ने उन्हें बच्ची सौंपी और फिर हड़बड़ी में वहां से भाग निकला।

मामा ने जब बच्ची को उसकी मां को सौंपा तो वह रोने लगी। बच्ची ने दर्द होने की बात कही। उसकी मां ने देखा कि काफी खून निकल रहा था। इसके बाद वो काफी घबरा गए और डॉक्टर के पास लेकर गए। इसके बाद राजकुमार के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। इससे परिजनों को शक हुआ और वे पुलिस के पास पहुंचे।

आरोपी राजकुमार गोड़ पिता जयराम गोड़ मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के सनारगोदी का रहने वाला है। वो कुछ महीने पहले भिलाई आया और इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में नौकरी करने लगा। पुलिस कंपनी जाकर आरोपी के बारे पता लगा रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button