राज्य समाचार
CG CRIME : चोरी की वारदात में दोषी पाए गए आरोपी को 7 महीने की जेल, 500 रुपए जुर्माना भी

जशपुर- जशपुर जिले के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर से चोरों ने चढ़ोत्री की रकम चोरी की वारदात में दोषी पाए गए आरोपी समीर टोप्पो निवासी बूढ़ाडांड को न्यायालय में सजा सुनाई गई। यह मामला पत्थलगांव अंबिकापुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर का है।

बता दें कि, पत्थलगांव दुर्गा मंदिर व्यवस्थापक प्रयाग राज अग्रवाल ने जब 1 मार्च को मंदिर के पट खोले तो देखा कि बरामदे की जाली कटी हुई है और दान पेटी से 25 हजार रुपये भी गायब हो गए थे। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

जब पुलिस ने मामले की जांच की और पुछताछ की तब आरोपी समीर टोप्पो निवासी बूढ़ाडांड ने अपराध स्वीकार कर लिया। न्यायिक कार्रवाई के बाद आरोपी को 7 माह 16 दिवस का कारावास और 500 – 500 रुपए का जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई।

Live Cricket Info

