राजनीती

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, ललन सिंह ने दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू की दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है. खबर है कि ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का प्रस्ताव रखा है. उनकी जगह नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभाल सकते हैं.

जेडीयू के नेताओं का कहना था कि नीतीश कुमार जेडीयू के सर्वमान्य नेता हैं इसलिए कमान उनके ही हाथों में रहे. ललन सिंह भी यही चाहते थे कि उनके इस्तीफे के बाद कोई पार्टी की कमान संभाले तो वो नीतीश कुमार ही हों.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ललन सिंह ने भी कहा है कि पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार हैं. ललन सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि चुनाव में अपनी सक्रियता को देखते हुए में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं. ललन सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव किया. इसके साथ ही जेडीयू सूत्रों का कहना है कि फिलहाल बीजेपी के साथ जाने या गठबंधन बदलने की कोई बात नहीं हुई है. इससे पहले पार्टी के नेता केसी त्यागी ने ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलों को गलत बताया था.

कहा गया कि पार्टी के टॉप पद पर बदलाव गठबंधन सरकार में प्रमुख भागीदार लालू यादव की आरजेडी के साथ ललन सिंह की बढ़ती निकटता के कारण हुआ है. मुख्यमंत्री चुनावी साल में पार्टी पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं. वहीं, बैठक के एजेंडे में आगामी लोकसभा चुनाव और इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत की गई है.

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button