राजनीतीराज्य समाचार

सीट तो नहीं अपना सिर ही बचा ले कांग्रेस- भाजपा

रायपुर। बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्डे व पूर्व विधायक अशोक अग्रवाल के मध्य तकरार की आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति है, जिसे लगातार ढोया जा रहा है। ना ये कल बदले ना आज इनके बदलने के आसार हैं। 15 वर्षों से सत्ता से वंचित कांग्रेसियों की कुत्सित मनोवृत्ति धीरे-धीरे कर बाहर आते जा रही है। विकास निरंतरता के चलते डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दिख रही स्पष्ट जीत से बौखलाये कांग्रेसी मर्यादाओं की सारी हदें पार करते दिख रहे हैं। जिस प्रकार बिलासपुर में कांग्रेसियों के आपसी तू तू मैं मैं से उनकी ही पार्टी की महिलायें एवं कार्यकर्ताओं को शर्मिन्दगी झेलना पड़ा यह छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति नहीं है। कांग्रेस पार्टी के लड़ाई के चर्चे रोज बाहर आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े नेता लड़ रहे हैं तो छोटे नेता तो उसका अनुकरण ही करेंगे। सोनी ने कहा कि इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button