राज्य समाचार

कांग्रेस ने भरी हुंकार, बघेल ने ट्वीट कर किया जीत का दावा

Spread the love

रायपुर। लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है. कांग्रेस विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में दोहराने के लिए पूरा जोर लगा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव के एलान के साथ ही ट्वीट कर जीत का दावा किया है। बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि एक आखिरी सीढ़ी है जिसको पार करना है। एक बार फिर जीत पर अधिकार करना है। नहीं मालूम कितना गहरा है यह दरिया, हमें इस बार यही दरिया पार करना है। जुमलेबाजों को दिल्ली से उखाड़
फेंकना है, नवा छग संग सच भारत साथ-साथ रचना है।
चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। खबर है कि जशपुर में कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, काँसाबेल ब्लाक अध्यक्ष पूनम गुप्ता समेत कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी कार्यकर्ता जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पार्टी में प्रवेश को लेकर नाराज है। सभी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी मंत्री उमेश पटेल को इस्तीफा भेज दिया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button