राष्ट्रीय खबरें

Breaking News : पालतू बिल्ली के काटने से पिता-पुत्र की मौत, सदमे में परिवार

Spread the love

कानपुर- यूपी के कानपुर देहात से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जहां पालतू बिल्ली के काटने से हफ्ते भर के अंदर पिता-पुत्र की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बिल्ली को कुछ दिन पहले एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था, जिसके चलते उसके शरीर में इंफेक्शन फैल गया था. लेकिन जब बिल्ली ने पिता-पुत्र को काटा तो उन्होंने इसे हल्के में लिया और रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाया. इसके कुछ दिन उनकी उनकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई.

बता दें कि पूरा मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर का है. यहां रहने वाले इम्तियाजुद्दीन नबौली प्राथमिक विद्यालय में प्रिंसिपल थे. उन्होंने घर में एक बिल्ली पाल रखी थी. इस बिल्ली को सितंबर के महीने में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था. इसके बाद इम्तियाजउद्दीन ने पालतू बिल्ली को डॉक्टर को दिखाया. उसका इलाज चल रहा था.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बिल्ली ने पहले बेटे और फिर पिता पर किया हमला

इसी बीच अक्टूबर में बिल्ली ने इम्तियाजुद्दीन की पत्नी को पंजा मार कर घायल कर दिया. हालांकि, वो बहुत ज्यादा जख्मी नहीं हुई थी. फिर अक्टूबर के आखिर में बिल्ली ने उनके बेटे अजीम को काट लिया. इसी के दो घंटे बाद इम्तियाजउद्दीन को भी बिल्ली ने काट लिया. लेकिन तब परिवार वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और ना ही अपना इलाज करवाया.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button