राजनीतीराज्य समाचार
दिल्ली में बैठक खत्म, पिछड़ा वर्ग से हो सकता है नया सीएम
रायपुर। दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की बैठक थोड़ी देर पहले ही खत्म हुई। फिलहाल छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं हुआ है। अंदर से जो खबर छनकर आ रही उसके मुताबिक मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से हो सकता है। ऐसा हुआ तो भूपेश बघेल या ताम्रध्वज साहू में से किसी एक के मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है। बैठक में राहुल गांधी के अलावा ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पी.एल. पुनिया, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत एवं ताम्रध्वज साहू मौजूद थे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now