राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान: डीएम ने जारी किए आदेश, 48 घंटे में जिला छोड़ दें पाकिस्तानी नागरिक

Spread the love

बीकानेर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में मेजर समेत कुल पांच जवान शहीद हो गए। शहीदों में राजस्थान के रहने वाले एस. राम का नाम भी शामिल है। उधर, पुलवामा हमले के बाद राजस्थान में बीकानेर के जिलाधिकारी कुमार पाल गौतम ने आदेशों की एक लिस्ट जारी की है, जिन्हें आईपीसी की धारा 144 के अंतर्गत तुरंत लागू किया गया है। उन्होंने आदेश दिया है कि पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे के भीतर जिला छोड़ दें।
इसके साथ ही डीएम ने बीकानेर की सीमा क्षेत्र में बने होटलों में पाकिस्तानी नागरिकों को पनाह देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश दो महीने के लिए लागू किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button