राजनीतीराज्य समाचार

CG Election 2018 : आज सरगुजा में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे PM मोदी

Spread the love

अंबिकापुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12 बजे से यहां पीजी काॅलेज ग्राउंड में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दूसरे चरण में सरगुजा सहित संभाग की 14 सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होना है। मोदी सभा के जरिए इन सीटों पर जीत के लिए जोर लगाएंगे। मोदी बारह बजे से पौने एक बजे तक करीब 45 मिनट सभा में रहेंगे। मोदी की सभा को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी ने गांधी स्टेडियम में मोदी के लिए बने हेलीपैड से लेकर सभा स्थल पीजी कालेज ग्राउंड को अपनी निगरानी में लिया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए इसके अलावा 14 आईपीएस सहित 40 अधिकारी व बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। शुक्रवार को बनारस से मोदी 10.25 बजे हेलीकाॅप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे और 11.50 बजे गांधी स्टेडियम में हेलीपैड में उतरेंगे। यहां तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। मोदी यहां से बाई रोड सभा के लिए पीजी काॅलेज ग्राउंड रवाना होंगे जहां 12 बजे से पौने एक बजे तक सभा है। मोदी के अलावा सभा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. अनिल जैन भी शामिल होंगे। काॅलेज ग्राउंड में सभा के लिए व्यापक तैयारी की गई है। मोदी हेलीपैड से जिस रास्ते से सभा स्थल जाएंगे वहां सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। मोदी यहां सभा के बाद शहडोल के लिए रवाना होंगे। मोदी की सभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ डीजीपी एएन उपाध्याय हेलीकाॅप्टर से अंबिकापुर पहुंचे थे। इधर प्रशासन ने मोदी का सभा के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इनमें एसडीएम और तहसीलदार शामिल हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button