राज्य समाचार

BREAKING : SBI की ATM में चोर ने बोला धावा, CCTV कैमरों पर मारा स्प्रे, चेहरे पर ढंका काला कपड़ा

Spread the love

कांकेर –  नरहरपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाजु के संचालित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा हैं, वही से लगे SBI की एटीएम में बीती रात अज्ञात चोर ने धावा बोल कर पैसा चुराने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार एटीएम में चोर ने रात्रि 2 बजकर 13 मिनट पर पूरी योजनाओं के साथ पहुंचा.

आरोपी ने अपने चेहरे को काला कपड़ा से ढंका हुआ था. एटीएम बूथ में घुसते ही आरोपी ने अपना पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों पर सबसे पहले लाल रंग का स्प्रे मार दिया, ताकि किए जा रहे वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद न हो सके. इसके बाद गैस कटर से एटीएम मशीन को काट कर पैसा निकालने का प्रयास किया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं 2 घंटे तक एटीएम मशीन को काटने का प्रयास करते हुए चोरी की योजना असफल हो जाने के बाद अज्ञात चोर 4 बजकर 7 मिनट पर एटीएम रूम से बाहर निकल कर वहां से चलते बना. जिसके चलते बड़ी चोरी होते-होते बच गई.

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button