राज्य समाचार

BREAKING : डबल मर्डर के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

महासमुंद – जिले में डबल मर्डर के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आरोपी पोखराज ठाकुर ने ग्राम दरबेकेरा में अपने मामा के घर से 100 मीटर दूर एक आम पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा भेज दिया है. मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है. Read More- Dussehra 2023 : डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में घटा रावण का कद, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी हुआ छोटा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि, 17 अक्टूबर को ग्राम पतेरापाली में आरोपी पोखराज ठाकुर ने विवाद होने पर शराब के नशे में सब्बल और धारदार हथियार से हमला कर अपनी भाभी और मासूम भतीजे की हत्या की थी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इस बीच आज पोखराज ठाकुर की आत्महत्या करने की सूचना मिली.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button