राष्ट्रीय खबरें
छत्तीसगढ़-राजस्थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का आज होगा ऐलान
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का आज ऐलान हो होगा. चुनाव आयोग ने आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं.संभावना है कि 10 से 15 दिसंबर की तारीख मतदान के लिए तय की जा सकती है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को अगले साल होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तो मध्य प्रदेश में बीजेपी काबिज है. तेलंगाना में बीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ जैसी क्षेत्रीय पार्टी की सरकार है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now