राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर:एक-एक लाख रुपए के इनामी थे, दोनों का शव बरामद; सर्चिंग जारी

Spread the love

सुकमा जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने 2 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों के शवों को भी बरामद कर लिया गया है। जिनकी शिनाख्त सोढ़ी देवा और रवा देवा के रूप में हुई है। इन दोनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि ये दोनों जगरगुंडा एरिया कमेटी के सदस्य थे। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुकमा जिले के ताड़मेटला और दूलेड के जंगलों में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG, CRPF और जिला बल की संयुक्त टीम को सोमवार की रात ही ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे जवान नक्सलियों के ठिकाने तक पहुंच गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से लगभग 30 से 35 मिनट तक लगातार गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जब मुठभेड़ रुकी तो जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान 2 नक्सलियों का शव बरामद किया गया।

पुलिस अफसरों ने बताया कि, दोनों मृत नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है। जिनकी शिनाख्त जगरगुंडा एरिया कमेटी मिलिशिया कैडर सोढ़ी देवा और रवा देवा के रूप में हुई है। इन दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों कई वारदातों में भी शामिल रहे हैं। अफसरों ने बताया कि जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। जब लौटेंगे तो मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी मिल पाएगी।

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button