राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
सामूहिक आत्महत्या, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो ने लगाई फांसी, दो बच्चों को दिया जहर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की सबसे बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। इसमें पति पत्नी और दो बच्चे शामिल बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में कर्ज से परेशान होकर सामूहिक आत्महत्या की चर्चा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है। सामूहिक आत्महत्या की खबर से पूरा मोहल्ल अवाक है। घटना में दो बच्चों और पति पत्नी की मौत हो गई है। घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि फांसी लगाने के पहले दंपती ने बच्चों को जहर दिया था। बच्चों की मौत जहर से होने का बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now



Live Cricket Info