राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
कोरबा ब्रेकिंग: 2 दोस्तों को रेस लगाना पड़ा महंगा, हुई दर्दनाक मौत
कोरबा: जिले से एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां दो दोस्त आपस में रेसिंग लगा रहे थे जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
जानकारी के मुताबिक मृतक दीपक भास्कर (23साल) बालको निवासी के रूप में पहचान हुई है। दोनों दोस्त स्पोर्ट्स बाइक में फोटोशूट पर जा रहे थे, वही दोनों दोस्तों में बाइक रेसिंग लगाने की बात सामने आई है। इन दोनों की बाइक काफी तेज रफ्तार में थी बताया गया कि दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था, जहां एक बाइक सवार अपनी तेज रफ्तार बाइक को अनियंत्रित नहीं कर सका और यह भीषण घटना हो गई। इस हादसे में युवक को सर पर गंभीर चोट लगी थी जहां उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Live Cricket Info