राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

यहां 3 युवकों की कटकर मौत, आराम करने बैठे थे पटरी पर, आग गई नींद, धड़धड़ाते गुजर गई ट्रेन

बिहार: आराम करने के लिए पटरी पर बैठे युवको को नींद आ गई। उन्हें मालूम ही नहीं चला कि वे सभी पटरी पर सोये है। वही इसके बाद धड़धड़ाते हुए उसी ट्रैक पर ट्रेन आ गई। इस घटना में तीनो ही युवको की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। दिल दहला देने वाला यह पूरा हादसा बिहार राज्य के कटोरिया की है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में श्यामकिशोर मुर्मू का पुत्र माणिकलाल मुर्मू (18 वर्ष), विशन मुर्मू का पुत्र अरविंद मुर्मू (16 वर्ष) एवं चुन्नीलाल मुर्मू का पुत्र सीतराम मुर्मू (15वर्ष) शामिल है।

जानकारी के मुताबिक़ सभी अपने परिजनों को कांवर यात्रा के लिए विदा करने गए हुए थे। वापसी के दौरान गाँव जाने के लिए उन्होंने रेलवे लाइन का सहारा लिया। वे पटरियों पर पैदल आगे बढ़ रहे थे। इसी बेच वे आराम करने के लिए पटरियों पर ही बैठ गए। आराम करने के दौरान ही तीनो की आंख लग गई और वे पार्टियों नपर ही सो गए। इसी बीच अगरतल्ला से देवघर जा रही एक्सप्रेस उस पटरी पर आ गई और तीनों के ऊपर से जा गुज़री।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया है कि घटना सुबह के 5 बजकर 17 मिनट पर हुई। ट्रेन से कटकर तीन की मौत होने की सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं खबर मिलने पर रेल पुलिस ने भी घटनास्थल पर छानबीन की। सभी के शवों को पीएम के लये रवाना कर दिया हैं

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button