राज्य समाचार

भाजपा का मिशन 2023… राजनाथ सिंह के साथ अमित शाह और जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में करेंगे सभा, जुटेगी कार्यकर्ताओं की फौज…

रायपुर। चुनाव करीब आते ही केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा होने लगा है. इस कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जुलाई को कांकेर में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग में और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर में सभा करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि इन सभी सभाओं में एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा कांग्रेस के नशा मुक्ति अभियान को दिखावा बताया. उन्होंने कहा कि जनघोषणा पत्र में शराबबंदी का सिर्फ वादा हुआ, और अब प्रदेश नशे का गढ़ बन चुका है. नकली शराब बेचने का काम हो रहा है, गली-मोहल्लों में शराब की बिक्री हो रही है. नशा मुक्ति अभियान महज़ दिखावा है.

भाजपा में बगावत और अनुशासनहीनता पर अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा में हमेशा अनुशासन रहा है. पार्टी लाइन के खिलाफ अगर कोई जाता है, तो अनुशासन बनाए रखने के लिए जो भी निर्णय लेना होगा हम लेंगे. वहीं कांग्रेस में आपसी गुटबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की सरकार में कितनी सुनी जाती है, ये सबको पता है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि चला चली की बेला में रूठों को मनाने की कोशिश है, लेकिन इससे नाराज़गी अब दूर नहीं होगी. आज जिस तरह से कांग्रेस के हालात हैं, नेता पार्टी से दूर जा रहे हैं. आगे क्या होगा, ये समय बताएगा.

भाजपा के जनसम्पर्क अभियान और घोषणा पत्र को लेकर कहा साव ने कहा कि हमारा जनसम्पर्क अभियान जारी है, आगे भी इस तरह के अभियान और कार्यक्रम होंगे. घोषणा पत्र कमेटी जल्द ही बनेगी. जनसम्पर्क अभियान के तहत देशभर में 51 बड़ी सभा है. 22 जून को दुर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 30 जून बिलासपुर में जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर में एक जुलाई को सभा करेंगे.

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button